फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   man arrested with five and half kg cannabis in Chamba himachal

चंबा में साढ़े पांच किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 28 Jan 2019 04:19 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Published by: ashok chauhan Updated Mon, 28 Jan 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
man arrested with five and half kg cannabis in Chamba himachal
- फोटो : demo

चंबा-तीसा मार्ग पर कोटी पुल के समीप स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल फील्ड यूनिट धर्मशाला की टीम ने सोमवार सुबह सवा चार बजे साढ़े पांच किलो चरस के साथ एक शख्स को धरा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान नरेणू उर्फ कर्ण गांव नोसरा डाकघर गनेड़ तहसील चुराह चंबा के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल फील्ड यूनिट ने कोटी पुल के समीप नाकाबंदी की थी। इस दौरान टीम की नजर रेन शेल्टर में बैठे व्यक्ति पर पड़ी।
विज्ञापन


टीम ने व्यक्ति से पूछताछ की। इस पर व्यक्ति ने अपना नाम नरैणू बताया। नरैणू ने अपने पैरों के पास एक बैग रखा था। टीम ने बैग को उठाया और तलाशी शुरू की। इस दौरान टीम ने आरोपी के बैग से पांच किलो 555 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ सदर थाना चंबा में चरस तस्करी करने को लेकर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चरस की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत पुलिस जगह-जगह दबिश देकर चरस तस्करी करने वालों को पकड़ रही है।


एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्टेट नारकोटिक्स टीम ने कोटी पुल के समीप नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति से पांच किलो 555 ग्राम चरस बरामद की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed