फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Health

चंबा अस्पताल के कई विशेषज्ञ नौकरी छोड़ने को तैयार

Thu, 21 Jan 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 21 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज और ट्रामा सेंटर का ख्वाब देख रहे जिले में चंबा अस्पताल की तबीयत कभी भी नासाज हो सकती है। अस्पताल को चलाने वाले विशेषज्ञ अनसुना किए जाने से आहत हैं। अस्पताल के कुछ विभाग बिना विशेषज्ञ के चल रहे हैं तो जिन विभागों में विशेषज्ञ हैं वे विभाग की कार्यप्रणाली से परेशान हैं। अपने और बेगाने की राजनीति में पिस रहे चंबा अस्पताल में सेवारत यह विशेषज्ञ कभी भी नौकरी को अलविदा कह सकते हैं। इसका नुकसान न सिर्फ चंबा को होगा बल्कि मेडिकल कॉलेज के रूप में भी स्वास्थ्य विभाग को इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

विज्ञापन


नौकरी छोड़ने की तैयारी करने वाले चिकित्सकों को अपने क्षेत्र में महारत हासिल है और काफी समय से स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहे हैं। चंबा में मेडिकल कॉलेज जैसा बड़ा प्रोजेक्ट स्वीकृत है और इस प्रोजेक्ट की बुनियाद चंबा अस्पताल पर ही खड़ी होनी है। जबकि असलियत में चंबा अस्पताल में माहौल बिगड़ता जा रहा है। इस समय चंबा अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ नहीं है। स्त्री रोग और एनस्थीसिया के लिए चंबा के लोगों को कई जगह मिन्नतें करनी पड़ी हैं। चंबा के लिए अब तक जिन भी चिकित्सकों की तैनाती हुई उनमें से ज्यादातर ने यहां ज्वाइन ही नहीं किया। जो यहां नौकरी करने पहुंचे सरकार ने दोबारा उनकी कभी सुध नहीं ली।
विज्ञापन


चंबा में सौ बिस्तरों का एक और अस्पताल तैयार हो चुका है और वहां न सिर्फ चिकित्सक बल्कि सहायक स्टाफ की भी जरूरत पड़ने वाली है। ऐसे में अनसुनी से दुखी विशेषज्ञ चिकित्सक नौकरी छोड़ते हैं तो स्वास्थ्य विभाग को चंबा संभालना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व इन्होंने छोड़ी नौकरी
राजनीति में पिसते रहे विशेषज्ञ चिकित्सकों का नौकरी छोड़ना चंबा में नई बात नहीं है। पूर्व में स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ नौकरी से त्यागपत्र दे चुके हैं। इन सभी ने उन्हें अनसुना करने और स्थानीय राजनीति से दुखी होकर पद छोड़े थे।


नाराज विशेषज्ञों को मनाएंगे :  सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा जीआर कौशल का कहना है कि चंबा में मेडिकल कॉलेज बनने तक दिक्कत है। उसके बाद अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ मौजूद रहेगा। उन्होंने बताया कि सौ बिस्तरों के अस्पताल के लिए स्टाफ की मांग सरकार को भेज दी गई है। जो विशेषज्ञ चिकित्सक किसी वजह से नाराज हैं उन्हें भी मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed