फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   garuru wire not in action

तड़ग्रां में घुरूरू की तारें टूटी, लोगों को आवाजाही ठप

Tue, 01 Dec 2015 06:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Tue, 01 Dec 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
garuru wire not in action

तड़ग्रां तक पहुंचने के लिए बने घुरूरू में लगी लोहे की तार टूट गई है, जिसकी वजह से पिछले कुछ समय से आवाजाही करने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन



समस्या से पीड़ित ग्रामीणों ने मंगलवार को अतिरिक्त दंडाधिकारी शुभकरण सिंह से मुलाकात की। उन्होंने एडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में मांग करते हुए जल्द से जल्द घुरूरू की मरम्मत की मांग की।    ग्रामीणों रोशन लाल, गुरदयाल सिंह, बाल कृष्ण, पप्पू, चमन सिंह, योग सिंह, व्यास देव, ओम प्रकाश, महिंद्र सिंह, कर्ण सिंह, दलीप सिंह, विनोद, सोनू और संजीव कुमार ने एडीएम को बताया कि तड़ग्रां को आने जाने के लिए मात्र घुरूरू का ही रास्ता है जिसकी हालत काफी खस्ता हो चुकी है। इसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




ग्रामीण रावी नदी के रास्ते से गुजरने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने एडीएम शुभकरण सिंह से गुहार लगाई है कि रावी नदी पर बने घुरूरू की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट...
लोनिवि को दिए निर्देश : एडीएम
उधर, अतिरिक्त दंडाधिकारी शुभकरण सिंह ने लोक निर्माण विभाग से घुरूरू के मरम्मत की बात कही है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग घुरूरू की मरम्मत कर देगा और लोग दोबारा से आवाजाही शुरू कर सकते हैं। इनसेट...

विभाग करेगा मरम्मत : जीत सिंह ठाकुर
वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि विभाग ने मौके पर पहुंचकर घुरूरू का निरीक्षण किया है। जल्द ही घुरूरू की मरम्मत कर दी जाएगी ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि विभाग लोहे की तार लगा देगा ताकि लोगों को आवाजाही करने में आसानी हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed