फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   elligal road

रेत माफिया ने बनाई अवैध सड़कें, प्रशासन खामोश

Sat, 30 Jan 2016 07:46 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा Updated Sat, 30 Jan 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन

रावी नदी के तट पर रेत माफिया ने अवैध सड़कों का निर्माण कर दिया है। जिला मुख्यालय के आसपास बनाई गई इन सड़कों की मदद से गाड़ियां नदी तक पहुंच रही है। यह सभी सड़कें माफिया द्वारा रातों रात बनाई गई है, लेकिन नदी किनारे सड़क बनाने वालों के खिलाफ कोई भी विभाग कार्रवाई नहीं कर पाई है।

विज्ञापन


पूर्व में उदयपुर में सड़क निर्माण और पर्यटकों को रावी तक पहुंचने के लिए तारबंदी की गई थी। कुछ सड़कों को बंद किया गया था, लेकिन इसके बंद होने से दूसरी जगह सड़कें बन गई और इलाके में अवैध खनन का धंधा भी जोरों पर चल रहा है। मंडी लारजी हादसे के बाद नदी किनारे अवैध सड़कों का निर्माण पूर्ण रूप से बंद करवा दिया गया था, लेकिन चंबा में इसका प्रभाव कम ही देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


खनन माफिया रावी नदी में रेत निकालने के लिये सड़कों का निर्माण कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन व संबंधित विभाग उनके खिलाफ कार्रवाई करने में असफल है। स्थानीय निवासी संजय कुमार, किशोर, राकेश, विनोद कुमार, सुरेश, मंगलेश, रमेश, राजेश, रोशन लाल और टेक सिंह ने बताया कि रावी नदी में अवैध सड़कों का निर्माण जोर-शोर से हो रहा है। इन सड़कों का निर्माण रावी नदी में खनन करने के लिये किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से रावी नदी किनारे सड़कें बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम चंबा बचन सिंह ने बताया कि रावी नदी किनारे सड़क का निर्माण अवैध है। अगर कोई भी नदी किनारे अवैध सड़क बनाता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed