फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   electricty problem in bharmaur

भरमौर के लिए स्थानीय प्रोजेक्ट से हो बिजली का प्रबंध : ग्रामीण

Mon, 14 Dec 2015 07:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 14 Dec 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
electricty problem in bharmaur

 कबायली क्षेत्र भरमौर के लोगों को सर्दियों में बिना बिजली के रातें काटनी पड़ती हैं। दिसंबर, जनवरी व फरवरी माह में भरमौर में बिजली गुल होना आम बात है। इसकी मुख्य वजह भरमौर के लिए बिजली की सप्लाई पड़ोसी जिले से आना है। सर्दियों में बर्फ गिरने के कारण बिजली की मुख्य लाइन जिला मुख्यालय से भरमौर के बीच में कहीं न कहीं टूट जाती है। इससे कई दिनों तक बिजली गुल रहती है।

विज्ञापन



 स्थानीय लोगों का कहना है कि भरमौर में छोटे-बड़े बिजली प्रोजेक्टों की भरमार है। यहां पर उत्पादित बिजली की सप्लाई बाहरी क्षेत्रों को होती है।

 इन प्रोजेक्टों की बिजली लाइनें भरमौर की अधिकतर पंचायतों के क्षेत्र से होकर गुजरती है। सर्दियों के दिनों में इन बिजली लाइनों में जरा भी खराबी नहीं आती है और सुचारु रूप से बिजली की सप्लाई होती है। लोगों ने प्रदेश सरकार से सर्दियों के महीनों में भरमौर के लिए बिजली की सप्लाई स्थानीय प्रोजेक्टों से देने की मांग की है।
विज्ञापन

 स्थानीय लोगों तिलक, रमेश, सुनील, राकेश, किशन, दिनेश कुमार, विनय कुमार, अजय, देवेंद्र कुमार ने बताया कि शीतकालीन महीनों में जनजातीय क्षेत्र के लिए स्थानीय प्रोजेक्टों से बिजली की सप्लाई होती है तो स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सर्दियों के महीनों में तहसील  मुख्यालय सहित समस्त पंचायतों के लोगों को अंधेरे में सर्द रातें काटनी पड़ती हैं और मोबाइल सेट बंद हो जाते हैं। इससे लोग अपने रिश्तेदारों से  संपर्क भी नहीं कर पाते हैं। भरमौर वासियों ने प्रदेश सरकार से  गुहार लगाई  है कि इससे पहले सर्दियां संपूर्ण भरमौर को अपने आगोश में ले ले लोगों की इस मांग पर गौर फरमाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed