फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   electricty meter problem in chamba

चंबा में बिजली बोर्ड के पास उपलब्ध नहीं मीटर, कई आवेदन लंबित

Wed, 23 Dec 2015 06:40 PM IST
Updated Wed, 23 Dec 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
electricty  meter problem in chamba

 विद्युत बोर्ड चंबा के पास बिजली मीटरों की कमी होने के कारण शहर में नए मीटर नहीं लग पा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से शहर के सैकड़ों लोगों ने अपने घरों में मीटर लगाने के लिए विद्युत बोर्ड के कार्यालय में आवेदन दिया हुआ है लेकिन विद्युत बोर्ड के कार्यालय में मीटर उपलब्ध नहीं हैं।

विज्ञापन



शहरवासियों का कहना है कि उन्होंने करीब बीस दिन पहले बिजली के मीटर के लिए आवेदन किया हुआ है। मीटर से संबंधित सभी विभागीय कार्यवाही पूरी की जा चुकी है। इसके अलावा मीटर लगाने के लिए लगने वाली सिक्योरिटी के पैसे भी विद्युत बोर्ड के कार्यालय में जमा करवा दिए गए हैं लेकिन बीस दिन बीतने के बाद भी उनके घरों में मीटर नहीं लग पा रहे हैं। इस बात को लेकर शहर वासियों में भारी रोष है।
विज्ञापन


 मौजूदा समय में मुगला, हरदासपुरा, करियां व शहर के अन्य वार्डों से लोगों ने मीटर के लिए आवेदन किया हुआ है लेकिन अभी तक उनके घरों में मीटर नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 स्थानीय निवासी अजय कुमार, रमेश कुमार, विनोद कुमार, चंद राम, किशोर, मनोज कुमार और जय सिंह ने बताया कि जब वे मीटर के लिए संबंधित जेई के पास जाते हैं, तो उन्हें यह बोल कर टाल दिया जाता है कि मीटर लगा दिया जाएगा। कब लगाया जाएगा उसके बारे में नहीं बताया जाता। उन्होंने कहा कि घरों में मीटर नहीं लगने के कारण वे अपने नये घरों का मुहूर्त नहीं कर पा रहे हैं।  उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि शहर में बिजली के मीटर लगाने की उचित व्यवस्था करवाई जाए।

उधर, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता एमएल शर्मा ने बताया कि इन दिनों चंबा में मीटरों की कमी आई है। नए मीटरों की सप्लाई के लिए चंबा से गाड़ी भेज दी गई है। जल्द ही लोगों के घरों में मीटर लगा दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed