{"_id":"5800caeb4f1c1bf62d28f669","slug":"charas-captured-in-koti","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटी में एक किलो आठ सौ ग्राम चरस के साथ एक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटी में एक किलो आठ सौ ग्राम चरस के साथ एक काबू
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Fri, 14 Oct 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
चरस के साथ काबू आरोपी पुलिस के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटी-तीसा मार्ग पर शुक्रवार को पुलिस की टीम ने एक किलो आठ ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को कोटी के पास पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। उसी दौरान एक व्यक्ति थैला लेकर वहां से गुजर रहा था। जो नाके पर खड़ी पुलिस को देखकर वहां से भागने लगा। व्यक्ति को वहां से भागता देख पुलिस ने पकड़कर उसके बैग की तलाशी ली।
पुलिस ने चरस को अपनी हिरासत में लेकर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें पुलिस को एक किलो आठ सौ ग्राम चरस बरामद हुई। चरस के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान शुक्रदीन पुत्र गुलाम रसूल निवासी गांव सलोही डाकघर जसौरगढ़ के रूप में हुई। नाके दौरान एएसपी वीरेंद्र ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को कोटी के पास पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। उस दौरान एक व्यक्ति बैग लेकर पुलिस को देख कर भागने लगा। पुलिस ने व्यक्ति को पकड़कर उसके बैग की तलाशी ली। जिसके अंदर एक किलो आठ सौ ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। उन्होंने कहा कि चंबा जिला में चरस तस्करी को रोकने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान छेड़ा गया है। जिसके चलते विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर चरस का कारोबार करने वाले लोगों को दबोच कर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।