{"_id":"56dc2f394f1c1b463f8b4569","slug":"case-at-bharmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर में महिला की शिकायत पर दंपति पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरमौर में महिला की शिकायत पर दंपति पर केस
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Sun, 06 Mar 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
भरमौर उपमंडल के अंतर्गत गैहरा के सिंधुआ गांव की एक महिला ने अपने ही गांव के एक दंपति पर उसके पति को पीटने का मामला दर्ज करवाया है। जिसमें पीड़ित पति करनैल सिंह की पत्नी ने बताया कि कुछ दिन पहले सिंधुआ गांव में रहने वाले गुरदेव सिंह व उसकी पत्नी भोटी देवी ने उसके पति से मारपीट की है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं मुंह खोलने की स्थिति में दोनों ने उसके पति करनैल सिंह को जान से मारने की धमकी भी दी है।
उधर, पुलिस ने पीड़ित की पत्नी सुनीता के बयान पर आरोपी दंपति के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी चंबा हेडर्क्वाटर वीर बहादुर ने बताया कि मामले की निष्पक्षता से जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन