फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   car accident two died

नैनीखड्ड के पास गहरी खाई में गिरी कार, दंपति की मौत

Mon, 08 Aug 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Mon, 08 Aug 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन

सोमवार को डलहौजी-पठानकोट मार्ग पर नैनीखड्ड के पास पर एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से वृद्ध दंपति की मौत हो गई जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे शिकार हुए मृतक अपने पोते को डलहौजी के निजी स्कूल में छोड़कर वापस आ रहे थे।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार डलहौजी -पठानकोट मार्ग पर कार नंबर (पीबी 02-सीपी-2182) नैनीखड्ड के समीप अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, इससे कार में सवार वृद्ध पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर घायल बेटे को ककीरा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे पठानकोट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान नवल खन्ना (65) व परवीन खन्ना (63) पत्नी नवल खन्ना निवासी 46 माल रोड अमृतसर के रूप में हुई है। विनीत खन्ना (42) पुत्र नवल खन्ना गंभीर घायल है। तीनों विनीत के बेटे को डलहौजी के निजी स्कूल में छोड़ कर वापस अमृतसर घर जा रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान जब वे नैनीखड्ड के पास थाना नाला के समीप पहुंचे तो अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर गिर गई। राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया। वृद्ध दंपति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed