{"_id":"9bad1e4869d29ccf4e0753f96b639c60","slug":"bridge-for-lech-panchyat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेच पंचायत को एक करोड़ रुपये से मिलेगा जीप योग्य पुल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेच पंचायत को एक करोड़ रुपये से मिलेगा जीप योग्य पुल
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 29 Nov 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने लेच पंचायत के लिए रविवार को जीप योग्य पुल का शिलान्यास किया। इस पुल निर्माण के लिए कुल तीन करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। लेच पंचायत के लोगों की ओर से काफी लंबे समय से जीप योग्य पुल बनाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत लेच की प्रधान सरोज कुमारी ने वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी का धन्यवाद किया। सरोज कुमारी ने बताया कि लेच पंचायत के ग्रामीणों के आने-जाने के लिए लकड़ी का पुल ही बना हुुुआ है। इस पुल के ऊपर से कोई भी वाहन नहीं गुजर सकता है। इसके कारण ग्रामीणों को अपने गृह निर्माण के लिए सामान ढोने में काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि लेच पंचायत के हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। साथ ही सभी गांव में बिजली पानी की व्यवस्था मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भरमौर के महामंत्री भजन लाल, मैहला ब्लॉक समिति चेयरमैन कुल प्रकाश, बीडीसी सदस्य देवराज, पूर्व प्रधान प्रताप चंद, रावण राम, पूर्व बीडीसी करतार सिंह, प्रीतम चंद सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन