{"_id":"592afded4f1c1b824abdaa10","slug":"attack-on-shopkeeper-in-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुस कर पीटा दुकानदार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में घुस कर पीटा दुकानदार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा।
Updated Sun, 28 May 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
प्रीतम चंद पुत्र निहाल चंद निवासी मोहल्ला अपर जुलाहकड़ी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार को वह अपनी दुकान में बैठा था। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां आया और उससे गालीगलौज करने लगा। गालीगलौज करने का विरोध करने पर व्यक्ति ने उस पर लात घूसे बरसाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान उसे काफी चोट लगी है। यहां से भाग कर उसने अपनी जान बचाई। साथ ही अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रीतम चंद की शिकायत पर पुरुषोत्तम चंद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 451, 323, 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन