{"_id":"6a38ddf27543b8c400cc29934f67b319","slug":"arrest-hindi-news-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
चंबा शहर से नाबालिग के अपहरण के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक के साथ नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नाबालिग को अपने दोस्तों की मदद से कांगड़ा ले गया था। इसकी सूचना जब नाबालिग के परिजनों को मिली तो उनकी ओर से आरोपी युवक फारूक पुत्र हमीद निवासी चंबा के खिलाफ थाना में मामला दर्ज करवा दिया गया।
विज्ञापन
शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे लड़की के पिता ने बताया कि 18 जनवरी की सुबह उक्त युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर षड्यंत्र कर अपने दोस्तों की मदद से कांगड़ा ले गया। आरोपी युवक काफी दिनों से उसके संपर्क में था। इसका पता उसे तब चला जब उसने अपनी बेटी से सख्ती से पूछताछ की।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर आरोपी युवक फारूक पर भादंसं की धारा 342, 363, 366ए, 34 व पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर बीर बहादुर सिंह ने बताया कि मामला काफी संगीन है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि बरामद नाबालिग का मेडिकल करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में युवक से कड़ी पूछताछ कर रही है और उसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा।
विज्ञापन