{"_id":"580a12bb4f1c1b722b703d57","slug":"accident-in-sunara","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-सुनारा सड़क पर कार खाई में गिरी, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंबा-सुनारा सड़क पर कार खाई में गिरी, एक घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Fri, 21 Oct 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल हुआ व्यक्ति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-सुनारा सड़क पर वीरवार को रात के समय एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें सवार एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया जबकि गाड़ी में सवार दूसरे युवक को मामूली चोट आई।
विज्ञापन
हादसे के बाद इकट्ठा हुुए लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी और खाई में गिरे युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने युवक का प्राथमिक उपचार करने बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने अस्पताल में आकर घायल युवक का बयान दर्ज किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि वीरवार रात के समय कार दुर्घटना के एक घायल को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
डीएसपी चंबा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि वीरवार को चंबा-सुनारा सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें सवार सितेंद्र पुत्र कृष्ण शर्मा निवासी गांव खुंडी डाकघर सुनारा बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।