{"_id":"5c02b25cbdec2241b52034c2","slug":"91543680604-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस दिनों में पुलिस ने बिना हेलमेट के काटे 1910 चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीस दिनों में पुलिस ने बिना हेलमेट के काटे 1910 चालान
Updated Sat, 01 Dec 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
challan
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। जिला पुलिस ने बीस दिनों तक बिना हेलमेट दो पहिया चलाने वाले चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट के कुल 1910 चालान काटे गए। इसमें 870 दो पहिया वाहन चालक और 1038 बिना हेल्मेट पीछे बैठने वाले वाहनों के काटे गए। इसके अलावा सैकड़ों चालकों को हेल्मेट पहनने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाना यातायात नियमों की उल्लघंन करना है। इसके साथ ही इससे चालक की सुरक्षा भी खतरे में रहती है। चालक के साथ पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। ताकि दुर्घटना के समय उनके सिर पर गंभीर चोट न लगे। इससे दुर्घटना में होने वाली मौत का आंकड़ा काफी कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दस नवंबर को यह अभियान शुरू किया। जोकि 10 नवंबर तक चला। इस दौरान शहर और आसपास के इलाकों में पुलिस ने नाके लगाकर दो पहिया वाहन चालकों को जागरूक किया। इसके साथ ही बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चलाने वालों के चालान भी काटे। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन