{"_id":"5b86d5a442c79246424d7169","slug":"91535563172-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहला में टूटे घर के ताले, नकदी पर उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैहला में टूटे घर के ताले, नकदी पर उड़ाई
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर मैहला गांव में चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर से नकदी लेकर फरार हो गए हैं। इसके अलावा घर के बाहर खड़ी बाइक को भी साथ ले गए जो कि घर से कई किलोमीटर दूर बरामद कर ली गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दलीप कुमार निवासी मैहला ने पुलिस को बताया कि वह 26 अगस्त को अपने पुराने घर धरवाला गया था। 27 अगस्त को जब वह पुराने घर मैहला में पहुंचा तो घर के बाहर से उसकी बाइक गायब थी। उसे तलाश करने पर घर से काफी दूर बाइक बरामद हुई। इसके अलावा घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा था। जबकि अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर घर से नकदी पर भी हाथ साफ कर गए हैं। इसके बार में उन्होंने बुधवार को सदर थाना चंबा में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस उसकी शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वालों की तलाश में पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन