{"_id":"5b5dfc834f1c1bf6548b5b88","slug":"91532886147-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-पठानकोट मार्ग पर बनीखेत में दो युवक 142 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंबा-पठानकोट मार्ग पर बनीखेत में दो युवक 142 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत में दो युवक 142 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार
पुलिस ने चरस को जब्त की एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा किया दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
डलहौजी (चंबा)। चंबा-पठानकोट मार्ग पर बनीखेत के पास पुलिस ने दो युवकों को 142 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। चरस को जब्त करने के साथ दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार एसएचओ डलहौजी मुकुल शर्मा की अगुवाई में पुलिस दल ने बैलून कैंट में नाकाबंदी की थी। इस दौरान डलहौजी के समीप बैलून कैंट रोड़ की ओर से रविवार तड़के करीब सवा एक बजे दो युवक पैदल जा रहे थे। पुलिस टीम को देखकर युवक हड़बड़ा गए और उन्होंने वहां से भागने की कोशिश की। इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। पुलिस ने शक के आधार पर युवकों को पकड़ा और उनके सामान की तलाशी ली। इस दौरान उनके बैग से चरस बरामद हुई। चरस लेकर जा रहे युवकों की पहचान आकाश ज्वाली जिला कांगड़ा और चंद्रशेखर तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। एसपी चंबा डॉक्टर मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।