फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बेटी की मौत के लिए मां ने उसके पति, सास व ननद को ठहराया जिम्मेवार

बेटी की मौत के लिए मां ने उसके पति, सास व ननद को ठहराया जिम्मेवार

Mon, 12 Jun 2017 10:24 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
बेटी की मौत के लिए मां ने उसके पति, सास व ननद को ठहराया जिम्मेवार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। धरोटा गांव में तीस मई को स्टोव फटने से झुलसी विवाहिता ने रविवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। उसकी मां ने बेटी की मौत के लिए उसके ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराते डलहौजी थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धरोटा गांव में तीस मई को स्टोव फटने से विवाहिता झुलसी गई थी। जिसने रविवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। मृतका की माता ने अपनी बेटी की मौत के लिए उसके पति, सास व ननद को जिम्मेवार ठहराया है। आशा देवी पत्नी डुमणू राम निवासी गांव हरोटा डाकघर चनेड़ ने डलहौजी थाना में उपरोक्त लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

आशा देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी वर्ष 2011 में अमित के साथ हुई थी। शादी के दो माह के बाद ही उसके पति, सास व ननद ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 31 मई को उन्हें फोन पर सूचना दी गई कि 30 मई को स्टोव फटने से उनकी बेटी झुलस गई है। जिसे इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। लेकिन, 11 जून रविवार को टांडा में उसकी बेटी ने दम तोड़ दिया। उन्होंने अमित कुमार, मुन्नो देवी व बबली निवासी गांव धरोटा डाकघर बाथरी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आशा देवी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed