{"_id":"5bd8927fbdec22694a53c628","slug":"71540919935-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों और ढाबों से आठ घरेलू गैस सिलिंडर जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानों और ढाबों से आठ घरेलू गैस सिलिंडर जब्त
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को डीएफएससी चंबा की अगुवाई में दुकानों व ढाबों में दबिश देकर आठ घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए। विभागीय टीम ने 50 के करीब ढाबों और मिठाई की दुकानों में दबिश दी।
शहर के इर्द-गिर्द कुछ दुकानों, ढाबों और रेस्तरां में घरेलू गैस सिलिंडरों के उपयोग की शिकायतें जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के पास पहुंची थीं। इतना ही नहीं ढाबों और मिठाई की दुकानों में खराब सामान बेचे जाने के बारे भी शिकायतों में जिक्र किया गया था। इन शिकायतों के आधार पर जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने भी कमर कस ली है। मंगलवार को जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के नियंत्रक विजयेंद्र नरयाल ने 50 के करीब ढाबों और मिठाई की दुकानों में दबिश देकर आठ घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए। उन्होंने दुकानदारों, ढाबा संचालकों को चेताया कि यदि वे दोबारा घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग करते हुए पकड़े जाते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।