{"_id":"5b7d9f8342c792462d1341df","slug":"71534959491-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू गैस सिलिंडर लेकर जा रहा व्यक्ति खाई में गिरा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू गैस सिलिंडर लेकर जा रहा व्यक्ति खाई में गिरा, मौत
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने किया शव परिजनों के हवाले
भरमौर प्रशासन ने मृतक के परिजनों को दस हजार फौरी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर(चंबा)। घरेलू गैस सिलेंडर लेकर घर जा रहा एक व्यक्ति का संतुलन बिगड़ने से खाई में गिर गया। गहरी खाई में गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। बुधवार को सिविल अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। वहीं, भरमौर प्रशासन की तरफ से मृतक के परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई।
पुलिस से मिली जानकारी अनुुसार मंगलवार देर शाम भिम्मो राम पुत्र मैहता राम निवासी सुलाखर ग्राम पंचायत उलांसा घर का घरेलू सिलेंडर भरवाकर घर की तरफ जा रहा था। भिम्मो राम मडबाह के पास पहुंचा तो आराम करने के लिए वह वहां पर रूका। अचानक उसका संतुलन बिगड़ने से वह गहरी खाई में जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। व्यक्ति को खाई में गिरता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंच अन्य ग्रामीणों की मदद से उसे खाई से निकालकर सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया।
यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, बुधवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। इस मौके पर एडीएम भरमौर पृथी पाल सिंह ने मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की।
विज्ञापन
इनसेट
एसएचओ भरमौर नितिन चौहान ने बताया कि खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। कहा कि बुधवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।