{"_id":"5ae899f34f1c1b66098b782d","slug":"71525193203-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की बेरहमी से पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की बेरहमी से पिटाई
Updated Tue, 01 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
fighting shimla
- फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। घरेलू विवाद के चलते तीन लोगों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे युवक के मुंह और पेट पर गंभीर चोटें आई हैं। इसे इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। युवक को घायल करने वाले ओर कोई नहीं बल्कि उसका दादा, ताया और भाई है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें थाने में हाजिर होने का फरमान दिया गया। जहां पर उनसे पूछताछ होगी।
जानकारी के अनुसार सुरेश निवासी गांव चलातरा डाकघर मैहला का सोमवार को दादा, ताया और भाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद तीनों ने मिलकर सुरेश कुमार की जमकर पिटाई की। इससे उसके दांत भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा पेट और पीठ पर डंडो के निशान हैं। उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इसके साथ ही अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत सदर थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने सबसे पहले उसका मेडिकल कॉलेज में उपचार करवाया। बाद में उसका बयान दर्ज किया। इसके आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चलातरा गांव में एक युवक को तीन लोगों ने पीट डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन