{"_id":"5ae899ef4f1c1b350b8b7841","slug":"71525193199-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लौणी में सिलिंडर ने पकड़ी आग, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लौणी में सिलिंडर ने पकड़ी आग, बड़ा हादसा टला
Updated Tue, 01 May 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत पुखरी के तहत गांव लौणी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर की रसोई में सिलिंडर ने आग पकड़ ली। गनीमत यह रही कि सिलिंडर फटा नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने मुस्तैैदी दिखाते हुए सिलिंडर को रसोईघर से बाहर निकाला और दूर फेंक दिया।
जानकारी के अनुसार करतार सिंह और धर्म चंद का घर एक साथ है। यहां अचानक रसोईघर के सिलिंडर में आग लग गई। इस दौरान परिवार ने शोर मचाया तो मौके पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर सिलिंडर को रसोईघर से बाहर निकाला और खाली जगह में फेंक दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची फायर स्टेशन की टीम ने सिलिंडर में सुलगी आग को बुझाया। अग्निशमन विभाग की टीम में चालक जाकिर हुुसैन, प्रशामक पवन कुमार, प्रशामक प्रताप सिंह और ओम प्रकाश गृहरक्षक अनवर खान मौजूद रहे। फायर स्टेशन प्रभारी कुब्ज सिंह ने बताया कि टीम के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने सिलिंडर घर से बाहर रख दिया था। उन्होंने कहा कि टीम ने जाकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन