{"_id":"5adb3bee4f1c1b84028b5c8c","slug":"71524317166-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबे में दबने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मलबे में दबने से व्यक्ति की मौत
Updated Sat, 21 Apr 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
deadbody
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। घर निर्माण के कार्य में लगे एक व्यक्ति की मलबे की नीचे दबने से मौत हो गई। मामला समेई गांव का है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान परस राज (53) निवासी जसौरगढ़ के रूप में हुई है। वह औड़ा पंचायत के समेई गांव में गृह निर्माण कार्य में लगा था। इसी दौरान अचानक उसके ऊपर मलबा गिर पड़ा।
इस दौरान काम कर रहे लोगों ने उसे मलबे से निकाला और निजी गाड़ी से चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवाया। साथ ही मृतक के परिजनों को भी हादसे की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल में जाकर भी हादसे का जायजा लिया।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के बाद ही परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि मलबे के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।