{"_id":"5a2abeb84f1c1b156b8bb0e4","slug":"71512750776-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
चंबा। चंबा पुलिस के पीओ सेल ने एक साल से उद्घोषित अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वीरवार को उसे चंबा न्यायालय में पेश किया गया। जहां पर उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पकड़े गए उद्घोषित अपराधी की पहचान विपन कुमार पुत्र जर्म सिंह निवासी हरदासपुरा के रूप में हुई है। जोकि चोरी के अलग-अलग मामलों में कोर्ट द्वारा उद्घोषित करार दिया जा चुका है। पहली बार वर्ष 2013 में उसे कोर्ट ने उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। जिसे पुलिस के पीओ सेल ने बद्दी में जाकर गिरफ्तार किया था। इसको लेकर कोर्ट में उसका केस चल रहा था। जमानत पर रिहा हो गया था।
वहीं वर्ष 2014 में सुल्तानपुर वार्ड में तीन दुकानों में चोरी का आरोप है। इसको लेकर कोर्ट में कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। लंबे समय तक कोर्ट में पेशी पर नहीं आया। इसके चलते वर्ष 2016 में न्यायालय ने उसे उद्घोषित अपराधी करार दिया। वीरवार को पीओ सेल को उसके चंबा में होने की सूचना मिली। पीओ सेल की टीम मुख्य आरक्षी हमीद मोहम्मद, आरक्षी रविंद्र, आरक्षी नितेंद्र व महिला आरक्षी रीना रॉय ने उद्घोषित अपराधी को धर दबोचा। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पीओ सेल की टीम ने उद्घोषित अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। कोर्ट ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।