{"_id":"59650ce74f1c1b66108b46af","slug":"71499794663-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटालवां के पास कार से 25 पेटी अवैध शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भटालवां के पास कार से 25 पेटी अवैध शराब बरामद
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-मंगला मार्ग पर भटालवां मंदिर के पास पुलिस ने कार में अवैध शराब की 300 (25 पेटी) बोतल पकड़ी है। मंगलवार को पुलिस ने नाका लगाया था। अंकुश निवासी योल झरेड़ (शाहपुर) कार लेकर जा रहा था। गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 25 पेटी शराब की बरामद हुई। उससे दस्तावेज दिखाने को कहा तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया। अंकूश के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। चुवाड़ी बाजार में पुलिस ने दबिश देकर हरनाम सिंह निवासी टुंडी की दुकान से 6 बोतल शराब बरामद की। चंबा के कसाकड़ा मोहल्ला में सुमित निवासी कसाकड़ा की दुुकान से 3 बोतल बरामद की। पांगी के किलाड़ बाजार में भी पुलिस ने अपनी दबिश दी। इस दौरान चौकी देवी की दुकान से पुलिस को 9 बोतल शराब बरामद हुई। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि अवैध शराब को कब्जे में लेकर उपरोक्त सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।