फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खज्जियार में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत,

खज्जियार में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत,

Tue, 20 Jun 2017 10:39 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत,
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। पर्यटन स्थल खज्जियार में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजकुमार सोनी पुत्र जगदीश चंद सोनी गांव रौता ग्राम पंचायत खज्जियार के रूप में हुई है। जो खज्जियार में बच्चों के मनोरंजन के लिए मिक्की माउस चलाता था। मंगलवार दोपहर के समय जब वह मिक्की माउस में बच्चों का मनोरंजन कर रहा था। उसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। अचानक तूफान और बारिश शुरू हो गई। इसके चलते जल्दबाजी में उसने मिक्की माउस की तारें समेटना शुरू किया। इस दौरान वह तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया ओर झुलस गया। हादसे के बाद वहां पर एकत्रित हुए लोगों ने बिजली का कनेक्शन बंद कर राजकुमार को उठाकर क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि खज्जियार में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता देवी सिंह ने बताया कि मिक्की माउस चलाने वाले व्यक्ति ने अस्थाई तौर पर बिजली का कनेक्शन ले रखा था। हादसा उसकी लापरवाही के कारण हुआ है। बोर्ड की इसमें कोई गलती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed