{"_id":"5946ab6c4f1c1b3c4f8b475c","slug":"71497803628-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बाइक से खाई में गिरा युवक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती बाइक से खाई में गिरा युवक, मौत
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)।
ढकोग-बन्नी मार्ग पर सुल्लो गांव के पास चलती बाइक से एक युवक अचानक खाई में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई है। हादसा शनिवार को हुआ। रविवार को उसका शव बरामद कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। युवक शशि शर्मा रजेरा गांव का रहने वाला था। वह अपने ही गांव के युवक विक्कू के साथ बाइक में बन्नी माता मंदिर शीश नवाने गया था। हादसे के बाद विक्कू गायब हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मौत के कारणों का पता विक्कू से पूछताछ में ही चल सकता है। शनिवार को शशि शर्मा और विक्कू बाइक से बन्नी माता मंदिर गए थे। सुल्लो गांव के पास हादसा हो गया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने खाई में शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को खाई से निकाला। शव के साथ हेलमेट और मोबाइल भी बरामद हुआ। इससे पुलिस ने बाइक सवार और बाइक की तलाश की। वह नहीं मिले। उसके बाद बन्नी मार्ग में दो किलोमीटर दूर पुलिस को बाइक खड़ी मिली। चालक नहीं था। पुलिस ने चालक विक्कू की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। विक्कू के मिलने पर ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। वहीं, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल भिजवा दिया है। यहां शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस का मानना है कि बाइक से अचानक युवक खाई में गिर गया और मौत हो गई। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि प्रथम दृष्टया मौत की वजह बाइक से गिरना बताया जा रहा है। कहा कि युवक विक्कू के मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।