{"_id":"5a63718b4f1c1b8e268b5695","slug":"61516466571-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डडामण में कोकीन के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डडामण में कोकीन के साथ एक गिरफ्तार
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। डडामण-गोला मार्ग पर डडामण के समीप पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति के 19.830 मिलीग्राम कोकिन बरामद की है। जिले में कोकीन पकड़े जाने का यह पहला मामला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान रमन कुमार निवासी ननवाड़ तहसील बैजनाथ और जिला कांगड़ा के रूप में हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने मार्ग में नाकाबंदी की थी। इसी दौरान रमन कुमार गोला की ओर से आया और पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोका। पुलिस ने व्यक्ति से पूछताछ की और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कोकीन बरामद की। पुलिस ने कोकीन को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। इसमें पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लेकर आया था। एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।