फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   दुष्कर्म के मामले में उद्घोषित अपराधी को चौहड़ा गांव में दबोचा

दुष्कर्म के मामले में उद्घोषित अपराधी को चौहड़ा गांव में दबोचा

Tue, 28 Nov 2017 10:48 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के मामले में उद्घोषित अपराधी को चौहड़ा गांव में दबोचा
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पीओ सेल चंबा ने 15 सालों से फरार चल रहे उद्घघोषित अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस सूचना के आधार पर सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर उसे चौहड़ा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2003 में देवराज पुत्र नौरंग निवासी गांव डिभर तहसील सलूणी जिला ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपी भूमिगत हो गया। देवराज के खिलाफ पुलिस थाना किहार में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने केस का चालान अदालत के समक्ष पेश किया। मगर वह लंबे समय तक अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके बाद अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया। पिछले 15 सालों से पुलिस इस अपराधी की तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार वह अपना नाम और पता बदलकर रह रहा था। इसके बाद मामला पीओ सैल चंबा के सुपुर्द किया गया। इसके बाद पीओ सेल की टीम में प्रमुख मुख्य आरक्षी हमीद मोहम्मद, आरक्षी रविंद्र, आरक्षी नितेंद और महिला आरक्षी रीना रॉय को इस अपराधी के चौहड़ा में होने की सूचना मिली। पीओ सैल ने मंगलवार को अपराधी को चौहड़ा गांव में गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके बाद मंगलवार को अपराधी को अदालत में पेश किया। यहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। थाना किहार में इस अपराधी के खिलाफ अदालत की अवमानना को लेकर भी एक अन्य केस दर्ज है। एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने बताया कि चौहड़ा गांव में अपराधी को पीओ सेल ने गिरफ्तार किया है। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed