फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   टिटणू गांव में गल्ती से जहरीला पदार्थ निगलने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत

टिटणू गांव में गल्ती से जहरीला पदार्थ निगलने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत

Sat, 28 Oct 2017 11:17 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
टिटणू गांव में गल्ती से जहरीला पदार्थ निगलने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत
drugs in food - फोटो : demo pic
चंबा। रजिंडू पंचायत के टिटणू गांव में गलती से जहरीला पदार्थ खाने से 12 वर्षीय विद्यार्थी की मौत हो गई। किशोर ने उस समय गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया जब खेल रहा था। हालांकि परिजन उसे फौरन अस्पताल ले गए, मगर यहां उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार सदमे में हैं। मृतक की पहचान अनु कुमार पुत्र शरणो राम निवासी गांव टिटणू के रूप में हुई है। पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मामला शनिवार सुबह का है जब अनु अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खेल-खेल में किशोर ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे चंबा अस्पताल ले गए। मगर यहां उपचार के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर इस संबंध में परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्चे ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया और इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले किया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए। बच्चे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। पंचायत प्रधान बासू राम ने बताया कि बच्चे ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया था।
विज्ञापन


गलती से जहरीला पदार्थ निगलने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि गलती से जहरीला पदार्थ निगलने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed