फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   3621 लोगों ने थानों में जमा कराए हथियार

3621 लोगों ने थानों में जमा कराए हथियार

Sat, 23 Mar 2019 09:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
3621 लोगों ने थानों में जमा कराए हथियार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। आचार संहिता लगने पर थानों में लाइसेंस शुदा हथियार जमा नहीं करवाने वालों के खिलाफ पुलिस विभाग अब चुनाव आयोग के नियमानुसार कार्रवाई करेगा। हथियार जमा न करवाने की स्थिति पर उनके लाइसेंस भी रद्द किए जा सकते हैं। इस कार्रवाई से बचने के लिए पुलिस ने आखिरी मौका दिया है। जल्द ही लोगों ने हथियार संबंधित थानों में जमा न करवाए तो उनके विरुद्ध कड़ी की जाएगी।

पुलिस के अनुसार जिले में आदर्श आचार संहिता लगने के बाद भी लोग अपने लाइसेंस शुदा हथियार संबंधित थानों में जमा नहीं करवा रहे हैं। हालांकि थानों में हथियार जमा करवाने को लेकर पुलिस विभाग कई बार लोगों को सूचित कर चुका है। लेकिन बार-बार सूचित करने के उपरांत भी अभी तक जिला में 2166 लोगों ने अपने लाइसेंस शुदा हथियार थानों में जमा करवाए हैं। जबकि 3621 लोगों ने हथियार अभी तक घरों में ही रखे हैं। जिले में 5787 लोगों के पास लाइसेंस शुदा हथियार हैं। लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही देश में आदर्श चुनाव संहिता लग गई थी। इसके तहत पुलिस ने सभी लोगों को लाइसेंस शुदा हथियार जमा करवाने के निर्देश भी जारी किए थे। लेकिन 37 प्रतिशत लोगों ने ही अपने हथियार जमा करवाए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि आचार संहिता लगने के बाद सभी लोगों को लाइसेंस शुदा हथियार संबंधित थानों में जमा करवाने को कहा गया है। जो लोग हथियार जमा नहीं करवाएंगे, उनके लाइसेंस चुनाव आयोग के नियमानुसार रद्द भी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed