फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खाई में गिरने से मां-बेटी की हुई मौत

खाई में गिरने से मां-बेटी की हुई मौत

Wed, 08 Aug 2018 11:14 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
खाई में गिरने से मां-बेटी की हुई मौत
accident shimla - फोटो : demo pic

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चांजू/तीसा/चंबा। ग्राम पंचायत सनवाल के चचलू में खाई में गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब मां-बेटी घास काट रही थी। इस दौरान बेटी का पांव फिसल गया। उसे बचाने की कोशिश में मां भी खाई में गिर गई। हालांकि ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को खाई से निकाला। मगर उस समय तक दोनों की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया।

इसके बाद दोनों को दफना दिया है।
जानकारी के अनुसार पठानी (45) पत्नी शरीफा और शकीना (18) पुत्री शरीफा निवासी चचूल बुधवार सुबह के समय मवेशियों के चारा काटने के लिए चचूल धार में गई थी। यहां पर घास काटते समय कुमारी टंडी का अचानक पांव फिसल गया। इससे लड़खड़ाकर वह खाई की तरफ गिरने लगी। बेटी को गिरता देख पठानी ने उसे बचाने की कोशिश में उसका हाथ पकड़ लिया। मगर वह उसका भार नहीं संभाल पाई। इससे दोनों अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दोनों की चीख सुनकर आसपास में घास काट रहे अन्य ग्रामीण तुरंत वहां पहुंच गए। इससे पहले कि ग्रामीण उन्हें अस्पताल पहुंचाते। दोनों की सांसें जा चुकी थी।
विज्ञापन


गहरी खाई में गिरने से लगी गंभीर चोटों के चलते दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसलिए उनके शवों को अस्पताल भी नहीं पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मदद के लिए जब नायब तहसीलदार व पुलिस की टीम वहां पहुंची। पीड़ित परिवार ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। साथ ही सरकारी सहायता राशि लेने से भी मना कर दिया। क्योंकि परिजन शवों का पोस्टमार्टम करवाने का विरोध कर रहे थे। जबकि प्रशासनिक अधिकारी पोस्टमार्टम के बाद सहायता राशि देने की बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनवाल की पंचायत धनो देवी ने बताया कि चचूल धार में खाई में गिरने से महिला व उसकी बेटी की मौत हुई है। यह घटना काफी दुखद है। उन्होंने एसडीएम चुराह से मांग की है कि पीड़ित परिवार को सहायता राशि प्रदान की जाए। ताकि दुखद घड़ी में उनकी थोड़ी मदद हो सके। नायब तहसीलदार सुधीर सिंह ने बताया कि खाई में गिरने से महिला और उसकी बेटी की मौत हुई है। मगर परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। इसके साथ ही सरकारी सहायता राशि लेने से भी मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed