{"_id":"593ec71c1126f41f058b45ab","slug":"51497286428-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी युवती, टांडा रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में गिरी युवती, टांडा रेफर
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जसौरगढ़ पंचायत के सेरी गांव में रविवार शाम को एक युवती पांव फिसलने से खाई में गिर गई। इससे युवती के सिर में गंभीर चोट लगी। हादसे के बाद परिजन एंबुलेंस में युवती को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा ले आए। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद युवती को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। युवती की पहचान वीना निवासी सेरी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी अनुसार रविवार शाम को वीना अपने घर जा रही थी। घर के समीप रास्ते में अचानक उसका पांव फिसल गया। इससे वह खाई में गिर गई। खाई में गिरते समय उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे और उसे खाई से बाहर निकाला। लोगों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि खाई में गिरने से घायल हुई एक युवती को क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया था। युवती की नाजुक हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।