फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   एक लाख की रकम समेत सात जुआरी पकड़े

एक लाख की रकम समेत सात जुआरी पकड़े

Thu, 01 Nov 2018 11:19 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
एक लाख की रकम समेत सात जुआरी पकड़े

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। बनीखेत गेस्ट हाउस में पुलिस ने सात जुआरियों को ताश के पत्तों और दाव पर लगी एक लाख की रकम के साथ रंगे हाथों पकड़ा। सभी जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात पुलिस टीम बनीखेत में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गेस्ट हाउस में लोग जुआ खेल रहे हैं।


सूचना के आधार पर डीएसपी रोहिन डोगरा की अगुवाई में शामिल एसएचओ रोहित कुमार, एडिशनल एसएचओ कृष्ण कुमार, एएसआई नाजेंद्र धीमान, एएसआई खैदी राम, हेड कांस्टेबल विपिन और सुदेश सेठी ने यहं दबिश दी। इससे पहले कि कोई भी जुआरी मौके से भागता। पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उनका दांव चला हुआ था। दांव पर एक लाख पांच हजार नौ सौ दस रुपये की रकम लगी थी। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी कार्यवाही को अंजाम देने में लगी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि बनीखेत में सात लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed