{"_id":"5acf83e64f1c1b1a3d8b4c3b","slug":"41523549158-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डिपुओं में दो माह से सरसों का तेल गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन डिपुओं में दो माह से सरसों का तेल गायब
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
cooking oil
- फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। जिले के राशन डिपुओं से इस बार भी सरसों का तेल गायब है। इसके चलते उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डिपुओं में सरसों का तेल न मिलने से उपभोक्ताओं को महंगे दामों पर सरसों तेल की खरीद करनी पड़ रही है। इससे राशन कार्ड उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार मार्च माह में भी डिपुओं से राशन कार्ड उपभोक्ताओं को सरसों का तेल नहीं मिल रहा है।
इसी तरह अप्रैल माह में भी डिपुओं में सरसों का तेल गायब है। ऐसे में जिले के करीब ढाई लाख उपभोक्ताओं को परेेेशानियां पेश आ रही हैं। राशन कार्ड धारक बार-बार डिपुओं में सरसों तेल लेने के लिए पहुंच रहे हैं। मगर हर बार उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
राशन कार्ड उपभोक्ता राकेश कुमार, उत्तम चंद, सुरेश कुुमार, बिमला देवी, सुरेखा देवी, अरूण कुमार, संजय कुमार, प्रवीण कुमार, राजकुमार, पुष्पा देवी, अलका देवी, उषा देवी, सपना देवी, संतोष कुमार और राजेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले कुछ माह से डिपुओं में पूरा राशन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पिछले दो माह से डिपुओं से सरसों के तेल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके चलते उपभोक्ताओं को बाजार से महंगे दामों पर सरसों तेल की खरीद करनी पड़ रही है। सिविल सप्लाई कारपोरेशन के एरिया मैनेजर खेमचंद ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में है। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारी इस बारे में टेंडर करवा रहे हैं। जैसे ही टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो डिपुओं में सरसों का तेल भेज दिया जाएगा।