फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   करियां में मियां ढाबा के पास मिला शव

करियां में मियां ढाबा के पास मिला शव

Sat, 23 Mar 2019 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
करियां में मियां ढाबा के पास मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। करियां मेन बाजार में मियां ढाबा के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान दलीप पुत्र रीझू राम निवासी गांव दरकेटी पंचायत करियां के रूप में हुई। दलीप शुक्रवार दोपहर को घर से करियां की तरफ गया था। लेकिन शाम होने तक घर नहीं लौटा।

इससे दलीप के परिजनों की चिंता बढ़ गई। शाम के समय परिजनों को सूचना मिली कि दलीप बेसुध हालत में करियां में पड़ा है। परिजन तुरंत मौके पर पहुंच गए। बेसुध हालत में उसे चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर को शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही पुलिस ने घटनास्थल में जाकर भी जायजा लिया। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि करियां में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed