{"_id":"5c17a87ebdec2256f972adc7","slug":"31545054334-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला वन कर्मी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटका मिला वन कर्मी का शव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा चौगान के पास रावी व्यू कैफे के साथ पेड़ पर वन कर्मी का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। अभी तक उसकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने पेड़ से लटके शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। मृतक की पहचान रत्न चंद पुत्र बांटो निवासी गांव औरा डाकघर ककीरा के रूप में हुई है। वह वर्तमान में घटासनी बीट में तैनात था।
जानकारी के अनुसार रविवार को वह किसी कार्य से चंबा आया हुआ था। रात को वह सैनिक रेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। सोमवार शाम के समय अचानक उसका शव कैफे के पास पेड़ पर लटका मिला। इससे शहर में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही एसएचओ प्रशांत ठाकुर ने पुलिस टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। इसके साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की। मगर किसी को भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि कैफे के पास पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।