{"_id":"5bb101d6867a55013c43bd8d","slug":"31538326998-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू में आग की चपेट में आने से दो दुकानें स्वाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालू में आग की चपेट में आने से दो दुकानें स्वाह
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते बालू में रविवार को आग लगने से दो दुकानें जलकर राख हो गई। इसमें करीब तीन लाख की संपत्ति जलकर स्वाह हो गई है। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बीस लाख की संपत्ति बचाई। आग लगने की घटना रविवार दोपहर के समय हुई। इसमें खेमराज की चाय की दुकान और संजीव कुमार की टायर रिपेयर की दुकान जलकर राख हो गई। जबकि समय पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आसपास की दुकानों को आग लगने से बचा लिया। विभाग ने बीस लाख की संपत्ति आग से बचा ली। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार मामला रविवार दोपहर दो बजे का है जब बालू के पास एक दुकान में अचानक आग भड़क गई। थोड़ी देर में ही आग फैलने लगी और साथ ही दुकान को भी चपेट में ले लिया। लोगों ने आग को अपने स्तर पर बुझाने का प्रयास किया। मगर आग भयंकर होती गई। उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही में दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मगर इससे थोड़ी देर के लिए यहां अफरा तफरी मची रही। अग्निशमन विभाग ने अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी कुब्ज सिंह ने बताया कि बालू में आग लगने से दो दुकानें राख हो गई हैं। इसमें तीन लाख की संपत्ति स्वाह हो गई है। जबकि बीस लाख की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया है।
विज्ञापन