{"_id":"5aa164414f1c1bc65c8b623e","slug":"31520526401-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहिया वाहन दौड़ाते पकड़े नाबालिग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोपहिया वाहन दौड़ाते पकड़े नाबालिग
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी-होबार मार्ग पर दोपहिया वाहन दौड़ा रहे नाबालिग को प्रशासन ने पकड़ा है। नाबालिगों के अभिभावकों को मौके पर बुलाकर हिदायत देने के बाद छोड़ दिया गया है। जानकारी के अनुसार नाबालिग वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए एसडीएम भटियात बचन सिंह ने चुवाड़ी-होबार मार्ग पर नाका लगाया था।
इस दौरान दो नाबालिग को दोपहिया वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। इसके बाद प्रशासन ने नाबालिगों के अभिभावकों को मौके पर बुलाया और उन्हें सख्त हिदायत दी कि कि अगर भविष्य में नाबालिग वाहन चलाते हुए पाए जाते हैं तो अभिभावकों को सजा और 25 हजार रुपये जुुर्माना ठोंका जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चुवाड़ी-होबार मार्ग पर अकसर नाबालिग दोपहिया वाहनों को लेकर तेजरफ्तार से दौड़ाते हैं। इससे दुर्घटना का खतरा रहता है तो वहीं राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में रहती है। इस बारे में एसडीएम भटियात को लोगों ने शिकायत दी थीं। इसको देखते हुए प्रशासन ने यहां नाकाबंदी की और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन