फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   अवैध कटान कर कोयला बनाने वाले आरोपियों को तीस हजार ठोंका जुर्माना

अवैध कटान कर कोयला बनाने वाले आरोपियों को तीस हजार ठोंका जुर्माना

Fri, 16 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
अवैध कटान कर कोयला बनाने वाले आरोपियों को तीस हजार ठोंका जुर्माना
अवैध कटान कर कोयला बनाने वालों पर तीस हजार जुर्माना
विज्ञापन

वन मंडल डलहौजी की टीम ने कटान के नुकसान के आकलन रिपोर्ट की तैयार
कोयला बनाने के लिए आरोपियों ने काटे थे बीस पेड़
अमर उजाला ब्यूरो
चुवाड़ी (चंबा)। वन मंडल डलहौजी के तहत ग्राम पंचायत नैणीखड्ड के गांव ढकोह में कोयला तैयार करने के लिए हुए अवैध कटान मामले की रिपोर्ट वन विभाग ने उच्चाधिकारियों को भेज दी है। इसमें अवैध कटान कर कोयला तैयार करने वाले दो लोगों को तीस हजार रुपये जुर्माना ठोंका है। जांच में सामने आया है कि कोयला बनाने के लिए आरोपियों ने बीस पेड़ों को काटा थी। इसमें कामल, कैंथ और टाली के पेड़ शामिल हैं। गौरतलब है कि पंचायत में हुआ अवैध कटान मामला प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इस मामले को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी। खबर का असर यह रहा था कि अगले ही दिन वन विभाग ने दबिश देकर मौके से छह बोरियां कोयले की बरामद की। साथ ही जंगल में कोयला तैयार करने के लिए लगाई गई भट्टियां भी पकड़ी गई थी। इस मामले को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वन मंडल अधिकारी डलहौजी राकेश कटोच ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डैमेज रिपोर्ट का आकलन कर लिया गया है। आरोपियों को तीस हजार रुपये जुर्माना ठोंका गया है। साथ ही जांच में सामने आया है कि बीस पेड़ों को काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed