{"_id":"5a7881fb4f1c1b1d368b8c42","slug":"31517847035-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करियां में धारी धूप की अवैध खेप पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करियां में धारी धूप की अवैध खेप पकड़ी
Updated Mon, 05 Feb 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा-भरमौर मार्ग पर वन विभाग ने धारी धूप की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। रविवार देररात को वन विभाग की टीम ने करियां बैरियर के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान भरमौर की तरफ से एक कैंटर को रोका और तलाशी ली।
विज्ञापन
कैंटर में रखी बोरियों की जानकारी चालक नहीं दे पा रहा था। बोरियों को चेक किया तो उसमें 67 बोरियां धारी धूप की बरामद की गईं। वन विभाग की टीम ने धारी धूप जब्त कर लिया है। थाना चंबा में कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
रविवार देररात वन विभाग की टीम ने बीओ चंबा ओम प्रकाश, वन रक्षक नरेंद्र की अगुवाई में करियां में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान डिंपल निवासी गरीमा कैंटर को भरमौर की तरफ से लेकर आ रहा था।
विज्ञापन
चेकिंग में साढ़े सत्रह क्विंटल धारी धूप बरामद किया गया। पकड़े गए धारी धूप की कीमत साढ़े चार लाख रुपये बताई जा रही है। कैंटर को भी जब्त कर लिया है। साथ ही चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वन विभाग की टीम धारी धूप की अवैध तस्करी को लेकर गहनता से जांच कर रही है। मुख्य वन अरण्यपाल अनिल शर्मा ने बताया कि करियां के पास वन विभाग ने धारी धूप की अवैध खेप पकड़ी है। जांच की जा रही है।