फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   तीसा में हत्या कर नाले में फेंका शव

तीसा में हत्या कर नाले में फेंका शव

Mon, 26 Jun 2017 11:03 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
तीसा में हत्या कर नाले में फेंका शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तीसा (चंबा)।
चंबा के तीसा क्षेत्र की एक पंचायत में महिला का शव नग्न अवस्था में नाले में मिला है। महिला पंचायत में आयोजित ग्राम सभा से लौट रही थी कि इसी दौरान लापता हो गई। उसके बाद उसका शव नाले में मिला। महिला के सिर पर घाव भी थे। पुलिस ने दुराचार के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला बीते रविवार को ग्राम सभा में रोजगार गारंटी योजना के तहत आवेदन करने गई थी। इसके बाद वह घर लौट रही थी कि इसी बीच पंचायत प्रधान के घर पर कुछ देर रुकी। इसके बाद वह घर की ओर चल दी। बीच रास्ते से लापता हो गई। घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसे ढूंढा और रिश्तेदारों को फोन किए लेकिन महिला का पता नहीं चला। परिजनों ने महिला की तलाश आरंभ की तो रात करीब आठ बजे नाले में उसका शव नग्न अवस्था में मिला। कपड़े इधर-उधर बिखरे हुए थे। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पंचायत प्रधान और पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा भेज दिया। डीएसपी सलूणी महिंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि महिला की संदिग्ध मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। महिला के सिर पर घाव के निशान हैं। हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उधर पंचायत प्रधान का कहना है कि महिला ग्राम सभा से लौटते वक्त उनके घर रुकी थी। उसके बाद ही यह वारदात हुई है। कहा कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए और कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed