फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चुवाड़ी-रायपुर मार्ग पर कार से पकड़ी छह पेटी शराब

चुवाड़ी-रायपुर मार्ग पर कार से पकड़ी छह पेटी शराब

Thu, 14 Mar 2019 10:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
चुवाड़ी-रायपुर मार्ग पर कार से पकड़ी छह पेटी शराब
चंबा। चुवाड़ी-रायपुर मार्ग पर पुलिस ने नाके के दौरान अवैध शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस की टीम ने उपरोक्त मार्ग पर नाका लगाया था। इसी दौरान यहां से गुजर कार को पुलिस ने नाके पर चेकिंग के लिए रोका। कार की तलाशी करने पर पुलिस को इससे शराब की छह पेटी बरामद हुई। जोकि गुपचुप तरीके से ठिकाने लगाई जा रही थी।
विज्ञापन


शराब को लेकर चालक के पास न कोई बिल थे और न ही कोई अन्य दस्तावेज। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने अवैध शराब की छह पेटी पकड़ी है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed