फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   साढ़े पांच किलो चरस के साथ वृद्ध गिरफ्तार

साढ़े पांच किलो चरस के साथ वृद्ध गिरफ्तार

Sun, 11 Mar 2018 10:22 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
साढ़े पांच किलो चरस के साथ वृद्ध गिरफ्तार
charas - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर कोटी पुल के समीप पुलिस टीम ने एक बुजुर्ग के कब्जे से पांच किलो 506 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही सदर थाना में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैै।

चरस तस्कर की पहचान किशन चंद पुत्र दुुर्गा निवासी गांव कुवारूई डाकघर गनेड़ तहसील चुराह के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस टीम आरक्षी विजय सिंह, मुख्य आरक्षी गेसलाल ओर एचएचजी राज कुमार चोरी के एक आरोपी मोहम्मद उर्फ लाली की तलाश में कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान कंदला की ओर से उक्त व्यक्ति आया। पुलिस को देखकर किशन चंद घबरा गया और तेजी से भागने का प्रयास करने लगा। मगर किशन का यह प्रयास असफल रहा और टीम ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से पांच किलो 506 ग्राम चरस बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोटी पुल के समीप एक व्यक्ति से पुलिस टीम ने पांच किलो पांच सौ छह ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि चरस तस्करों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ा है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed