{"_id":"5a68bc4c4f1c1b90268b63db","slug":"21516813388-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-तीसा मार्ग पर मजदूर को कार ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंबा-तीसा मार्ग पर मजदूर को कार ने रौंदा
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर शक्ति देहरा के पास एक तेजरफ्तार कार ने सड़क किनारे लाईन बिछा रहे मजदूर को रौंद दिया। इससे मजदूर के सिर और बाजू में गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान बशीर मोहम्मद खान निवासी गांव प्लेरा (जेएंडके) के रूप में हुई है। वह जीओ की लाईन बिछाने के कार्य में लगा था। इसी दौरान कार ने पीछे की तरफ से आई और उसके ऊपर चढ़ गई। हादसे के बाद अन्य मजदूर वहां इकट्ठा हो गए। उन्होंने घायल को इलाज के चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। दुर्घटना का मामला देख डॉक्टर ने पुलिस को भी सूचना दे दी। पुलिस ने अस्पताल में जाकर घायल का बयान दर्ज किया। साथ ही घटना स्थल में जाकर जायजा लिया है। इसके बाद कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि कार की चपेट में आने से मजदूर घायल हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।