फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   कुम्हारडी जंगल अवैध कटान मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

कुम्हारडी जंगल अवैध कटान मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 Mar 2018 10:58 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
कुम्हारडी जंगल अवैध कटान मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी के कुम्हारड़ी जंगल में हुए अवैध कटान मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों से पुलिस ने जंगल से काटी गई लकड़ी भी बरामद कर ली है।

चारों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। चार दिन पहले वन रक्षक प्रभारी अब्दुल हमीद ने कुम्हारडी जंगल में हुए अवैध कटान को लेकर चार लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने इसकी तहकीकात शुरू की। पुलिस ने संबंधित जंगल में जाकर छानबीन की।
विज्ञापन


इसके बाद सभी आरोपियों के घर में भी दबिश दी। इस दौरान आरोपियों के घर में पुलिस को देवदार के पेड़ की लकड़ी बरामद हुई। लकड़ी का एक सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। जोकि जंगल में कटे हुए देवदार के ठूंठ की लकड़ी से मैच किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 15 मार्च को कुम्हारडी जंगल में संबंधित वन रक्षक औचक निरीक्षण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान देवदार का पेड़ जंगल में गायब पाया गया। इसको लेकर वन रक्षक ने प्रभारी को सूचित किया। प्रभारी ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। वन रक्षक ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ वन कटान का शक जाहिर किया और खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस की छानबीन की। मंगलवार को चारों आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।


वन कटान मामले में चार आरोपी पकड़े : साहिल अरोड़ा
डीएसपी डलहौजी साहिल अरोड़ा ने बताया कुम्हारडी जंगल में हुए अवैध कटान मामले में चार आरोपियों को पकड़ा गया है। उनके खिलाफ वन अधिनियम 41,42 व आईपीसी की धारा 379, 34 के तहत मामला दर्ज किया। जंगल से काटी गई देवदार की लकड़ी भी बरामद हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed