फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा-भरमौर मार्ग पर टिपर दुर्घटनाग्रस्त

चंबा-भरमौर मार्ग पर टिपर दुर्घटनाग्रस्त

Sun, 10 Dec 2017 10:17 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
चंबा-भरमौर मार्ग पर टिपर दुर्घटनाग्रस्त
डेमो इमेज

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर(चंबा)। चंबा-भरमौर मार्ग पर लूणा के पास टिपर दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा शनिवार रात को पेश आया जब टिपर भरमौर से चंबा की ओर जा रहा था। इसी दौरान लूणा के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। यहां स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के घायलों को निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे में टिप्पर चालक रोशन लाल पुत्र स्वर्गीय राजो निवासी तलहैल डाकघर ओहरा और राजकुमार पुत्र अमर सिंह निवासी गांव भरैणी डाकघर उटीप को गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार मामला शनिवार देर रात का है जब टिपर भरमौर से चंबा की ओर जा रहा था। इसी दौरान लूणा नामक स्थान पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन लुढ़ककर रावी नदी के तट किनारे जा पहुंचा। खाई इतनी गहरी थी कि हादसे में टिपर के परखच्चे उड़ गए। जबकि टिप्पर में सवार दोनों लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। गनीमत यह रही कि हादसे में दोनों की जान बच गई। खाई में टिपर गिरने से की जोरदार आवाज को सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने फौरन हादसे की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही भरमौर पुलिस और एंबुलेंस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि चंबा-भरमौर मार्ग पर लूणा में एक टिपर दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed