फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   तुन्नूहट्टी बैरियर में पकड़े 25 पैकेट तंबाकू

तुन्नूहट्टी बैरियर में पकड़े 25 पैकेट तंबाकू

Sat, 28 Oct 2017 11:15 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
तुन्नूहट्टी बैरियर में पकड़े 25 पैकेट तंबाकू
चंबा। तुन्नूहट्टी बैरियर में पुलिस ने एक व्यक्ति से 25 पैकेट खैनी पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने तंबाकू के पैकेटों को स्वास्थ्य विभाग के सुुपुर्द कर दिया है। अब इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई अमल में लाएगा। इसके साथ ही पड़ोसी राज्यों से अवैध रूप से सप्लाई होने वाले तंबाकू उत्पादों पर भी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसने का फैसला लिया है। इसको देखते हुए जिला की सीमाओं पर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने तुन्नूहट्टी बैरियर के पास नाका लगाया गया था। इस दौरान वहां से चंबा की तरफ जाने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति हाथ में बैग लिए सामने से आ रहा था। पुलिस को नाके पर खड़ा देख व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया। इससे पुलिस को उस पर शक हो गया। शक के आधार पर पुलिस उक्त व्यक्ति को धर दबोचा। जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 25 पैकेट विभिन्न कंपनियों के तंबाकू उत्पाद बरामद किए गए। एक पैकेट में कम से कम 300 पाउच खैनी थी। पुलिस के अनुसार यह खेप दुकानों को सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने तंबाकू की खेप को जिला खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी को सौंपा है। संबंधित अधिकारी ने खेप लेकर जा रहे व्यक्ति का नाम पता नोट करने के साथ खेप को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


तुन्नूहट्टी बैरियर में 25 पैकेट पकड़ी खेप: महेश कश्यप
जिला खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी महेश कश्यप ने बताया कि पुलिस ने तुन्नूहट्टी बैरियर में 25 पैकेट खैनी के पकड़े हैं। सभी पैकेट सील करके कब्जे में लिए गए हैं। साथ ही आरोपी के खिलाफ विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed