फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जमा दो कक्षा की परीक्षा देने गया युवक नहीं लौटा घर

जमा दो कक्षा की परीक्षा देने गया युवक नहीं लौटा घर

Fri, 04 Aug 2017 10:52 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
जमा दो कक्षा की परीक्षा देने गया युवक नहीं लौटा घर
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरौर में हाउस टेस्ट देने गया जमा दो का छात्र घर नहीं लौटा है। परिजनों ने इस बाबत चंबा थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। छात्र ने हाउस टेस्ट भी नहीं दिया है। दिनेश पुत्र भवानी निवासी डुगोला हाउस टेस्ट देने गया था। उसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। दोस्तों और गांव में सभी जगह तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं लगा। स्कूल में जाकर पूछताछ की। वहां पता चला कि युवक ने परीक्षा ही नहीं दी। मोबाइल भी स्विफ ऑफ आ रहा है। परिजनों ने दिनकेश के लापता होने की शिकायत चंबा थाना में दर्ज करवा दी है। पुलिस ने स्कूल में जाकर अध्यापकों से लापता छात्र के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही उसके दोस्तों से भी पूछताछ की। पुलिस उसकी मोबाइल डिटेल खंगाल रही है। मोबाइल डिटेल से यह पता चलेगा कि अंतिम बार उसकी मोबाइल पर किसके साथ बात हुई थी। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पुलिस लापता युवक की तलाश कर रही है। युवक के दोस्तों और सगे संबंधियों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed