फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बालिका आश्रम से तीन बच्चियों को निकाला

बालिका आश्रम से तीन बच्चियों को निकाला

Sat, 23 Mar 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
बालिका आश्रम से तीन बच्चियों को निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। बालिका आश्रम चंबा से तीन लड़कियों को आश्रम प्रबंधन ने निकाल दिया है। यह खुलासा चाइल्ड लाइन चंबा के समन्वयक कपिल शर्मा ने किया है। निकाली गई बच्चियों की माताओं ने इस बारे में चाइल्ड लाइन में शिकायत की है। चाइल्ड लाइन ने इस मामले को लेकर जिला प्रशासन को अवगत करवा दिया है। इसके बाद एसडीएम चंबा ने जांच भी शुरू कर दी है।

चाइल्ड लाइन समन्व्यक कपिल शर्मा ने बताया कि तीनों बच्चियां में शहर स्थित बालिका आश्रम में दो साल से रह रही थीं। पिता घर का खर्च नहीं देता था। इस कारण बच्चियां आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। लेकिन आश्रम प्रबंधन ने इन बच्चियों को शुक्रवार को निकाल दिया। आश्रम से निकाले जाने के बाद मां बच्चियां के साथ चाइल्ड लाइन कार्यालय पहुंचीं। मां ने इसकी जानकारी चाइल्ड लाइन समन्वयक को दी। बच्चियों की मां ने बताया है कि तीन बच्चियों को हिमोत्कर्ष की ओर से ऑनलाइन स्कॉलरशिप भी दी जाती है। लेकिन आश्रम प्रबंधन ने दो बच्चियों के चार-चार हजार और एक बच्ची के 4500 रुपये निकाले हैं। इस राशि का प्रयोग आश्रम प्रबंधन ने मरम्मत के लिए किया। महिला ने यह भी बताया कि पांच अन्य बच्चियों को भी हिमोत्कर्ष की ओर से स्कॉलरशिप दी जाती है। उनकी राशि भी खर्च की गई है। चाइल्ड लाइन ने मामले की सूचना प्रशासन को दी। इसके बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी। शनिवार को एसडीएम चंबा दीप्ती मंढ़ोत्रा ने आश्रम में दबिश दी। इस दौरान तमाम छानबीन की गई।
विज्ञापन


चाइल्ड लाइन के समन्वयक कपिल शर्मा ने बताया कि बच्चियों को आश्रम से निकाले जाने की शिकायत मिली है। इसकी सूचना जिला प्रशासन को दे दी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस मामले की गहनता से जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम चंबा दिप्ती मंढ़ोत्रा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। बच्चियों को निकाले जाने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed