फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   निजी बस के चालक और परिचालक को पीटा

निजी बस के चालक और परिचालक को पीटा

Tue, 27 Nov 2018 10:04 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
निजी बस के चालक और परिचालक को पीटा

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। छतराड़ी से पालमपुर जा रही निजी बस चालक और परिचालक के साथ टुंडी के पास आधा दर्जन लोगों ने मारपीट की। इसको लेकर चालक ने चुवाड़ी थाना में अपनी शिकायत भी दर्ज करवाई है। पुलिस ने चालक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कमल किशोर पुत्र धर्म चंद निवासी गांव कयारी डाकघर शाहपुर बस का चालक है। सोमवार को निजी बस लेकर छतराड़ी से पालमपुर जा रहा था। जब वह बस लेकर चुवाड़ी पहुंचा तो वहां पर आशीष कुमार पुत्र गगन निवासी गांव बुधलू डाकघर सहला ने बस कंडक्टर के साथ बहस शुरू कर दी। इसके बाद बहसबाजी हाथापाई तक पहुंच गई। जब बस चुवाड़ी से निकलकर टुंडी के पास चबाला पुल पर पहुंची, तो वहां पर काका और अंकु निवासी साहला साथियों के साथ वहां पहले से ही मौजूद थे।
विज्ञापन


उन्होंने बस को रूकवा दिया और चालक को खींच कर नीचे पटक दिया। इसके साथ ही चालक और परिचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें उन्हें चोटें भी लगी। मारपीट में बस में सफर कर रही सवारियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। इसके बाद उन्होंने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। पुुलिस ने चालक की शिकायत पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि बस चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उनके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed